समस्तीपुर नगर निगम अंतर्गत कोरबद्धा एवं लगुनिया सूर्यकंठ शहरी समुदाय में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा (Online Safety) विषय पर क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू, कोलकात्ता और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना के द्वारा संचालित शोध अध्ययन के अंतर्गत फील्ड विजिट एवं टूल टेस्टिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान:
6–9, 10-17 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोरों के साथ संवाद एवं टूल टेस्टिंग आयोजित किया गया। मौके पर चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना से चंदन सिंहा के नेतृत्व में सुगंधा एवं शिवम् तथा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से डॉ. दीप्ति कुमारी, पप्पु यादव और चंचला कुमारी मौजूद थे।
इस दौरान बच्चों के अभिभावकों, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, समुदाय के लोग एवं विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा की गई।
विद्यालय परिसर में छात्रों के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए।
समुदाय में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, इंटरनेट उपयोग, जोखिम एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।






















































