समस्तीपुर, कल्याणपुर थाना क्षेत्र मनोरथपुर गांव में सोमवार रात बाइक की ठोकर से साइकल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोरथपुर वार्ड 02 निवासी राजेन्द्र राय के पुत्र 55 वर्षीय तेज नारायण राय के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुची। मृतक तेज नारायण राय के पुत्र श्रवण कुमार ने बताया कि उसके पिता खेती किसानी और गो पालन करते थे। हर दिन के तरह सोमवार रात करीब 9 बजे घर से खाना खाकर साइकल से मवेशी के बथान जा रहे थे। इस क्रम में रामभद्रपुर से मिर्जापुर जाने वाले मार्ग में मालीनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकल में ठोकर मार दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले जाने क्रम में रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार तेजी से भाग निकला।





















































