बाल विवाह, बाल श्रम और बाल दूर्व्यापार को समूल समाप्त करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं-अप्सरा मिश्रा।

113

समस्तीपुर। 20-2-2026 जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर द्वारा बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा मिश्रा, बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती श्यामा सिंह और डीपीओ – आई सी डी एस, समस्तीपुर श्रीमती सुनिता को पुष्प गुच्छ और सर्वोदय डायरी देकर सम्मानित किया गया। मौका था आयोग द्वारा जिला परिसदन, समस्तीपुर में आयोजित संवाद से सरोकार तक कार्यक्रम का। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के वरिष्ठ साथी रविन्द्र पासवान, कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दीप्ति कुमारी, लेखा अधिकारी पप्पु यादव, परियोजना समन्वयक रवि कुमार मिश्रा, डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर मयंक कुमार सिंहा और स्टेम सेंटर शिक्षक हर्षमोहन कुमार के द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ और बाल विवाह मुक्त मेला के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानने के बाद आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा एवं प्रोफेसर रंधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र वर्षों से बच्चों और महिलाओं के सुरक्षा और संरक्षण के लिए, महिलाओं के गरिमामय जीवन और आजीविका के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्य श्यामा सिंह ने कहा कि संस्था के कामों को मुझे भी समझने का मौका मिला है और उन सभी गतिविधियों में शामिल होने का इच्छा प्रकट करती हूं। उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष महोदया चाहेंगी तो हम भी शामिल हो सकते हैं। डीपीओ, समस्तीपुर ने कहा कि हमलोग संस्था के कामों से गहराई से अवगत हैं और इनके प्रयास की सराहना करते हैं। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सराहना करते हुए अप्सरा मिश्रा नें कहा कि जब समाज सरकार और सामाजिक संगठन मिल कर काम करती है तो समाज में सालों से गहरा जड़ जमाये यह सामाजिक कुरीति बाल विवाह, बाल श्रम और बाल दूर्व्यपार को हम समूल समाप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह गांधी, विनोबा, जयप्रकाश का कर्मभूमि है। सामाजिक बदलाव के लिए संविधान के रास्ते चलकर सामाजिक आंदोलन और जन जागरण से हम आने वाले चार-पांच सालों में बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने में सफल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here