बिजली के शॉर्ट सर्किट से झुलसे राकेश कुमार की मौत, शोक की लहर

379

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड 4 में पिछले दिनों बिजली के 11 हजार की तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आगजनी हो था, जिससे देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गया। साथ ही बीच बचाव करने वालों में से पांच लोग क्रमशः राकेश कुमार राय पिता नरेंद्र राय, राकेश कुमार पिता ब्रह्मदेव महतो, रमेश प्रसाद सिंह पिता सीताराम महतो, गोविंद महतो पिता राम खेलावन महतो एवं रामशंकर राय पिता सिंहेश्वर राय बुरी तरह झुलस गये थे। जिनमें से गोविंद महतो की मृत्यु पिछले सप्ताह पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान हो गया था और आज राकेश कुमार उम्र करीब 38 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव महतो की भी मृत्यु हो गई। जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि स्वर्गीय राकेश कुमार का अदम्य साहस भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने समाज को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। जिला पार्षद ने सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस विपदा की घड़ी से प्रभावित परिवार को उबारें। साथ ही सरकार से मांग किया है कि उनके परिजनों के भरण पोषण के लिए उचित प्रबंध करें।
इनके मृत्यु पर मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, मुखिया अमरजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, राजगीर राम, लोजपा नेता चंद्रशेखर राय, डॉक्टर लालबाबू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद शर्मा, शिवनारायण महतो, अजय महतो, राजकुमार महतो सहित सैकड़ों लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here