बिथान थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी!

414

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पर दो युवकों का बीती रात हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव में जहां एक युवक का चाकू से गोदकर हत्या करदी गई वही सीहमा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करदी गई है।दोनो घटना बुधवार रात का बताया जाता है।जानकारी के अनुसार पहली घटना रात करीब 9.00बजे थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग पंचायत के सलहा गांव में घटी जहां बदमाशों ने मो. जैनुल आबेद्दीन उर्फ कुनू के 30 वर्षीय पुत्र मो. सलमान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात को वह घर से ससुराल जा रहा था तभी बदमाशों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या करदी। बताया जा रहा है की बदमाशों ने उसके पूरे शरीर को चाकू से गोदकर पेट को फाड़ डाला। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और सभी बदमाश फरार हो चुके थे। आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना के बाद ससुराल के लोग फरार बताए जाते हैं।हालांकि पुलिस ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।वहीं दूसरी घटना सिहमा गांव में घटी है जहां बदमाशों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही किराने का दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार रात लगभग 10:00 बजे वह दुकान बंद करने जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।आनन-फानन ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक रणवीर की किसी से कोई अदावत नही थी।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनो मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तहकीकात करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here