बिहार के जिला औरंगाबाद ,हसपुरा में National Award Ceremony से सम्मान हुए ब्लड फ़ोर्स टीम

206

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:- बिहार ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए हसपुरा,औरंगाबाद में रक्तवीर योद्धा जिला स्तरीय कमिटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम “रक्तदान महादान” “National Award Ceremony”से सम्मानित किया गया। संस्था के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका एक ही संकल्प है कि
“आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण!
जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान!”
आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है। और अबतक 20 कैंप लगाकर 700+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है। संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण ,इत्यादि सब किया जाता है।आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here