अमरदीप नारायण प्रसाद
जहरीली शराब पीने से युवक की मौत, शराबबंदी कानून पर सवाल?
गया जिला के बुनियाद गंज थाना क्षेत्र के मानपुर पटवाटोली का है। बिहार के गया में शराबबंदी कानून पालन कराने में पुलिस, प्रशासन नाकाम दिख रही है दूसरी ओर शराबबंदी का ढोल पीटा जा रहा है तो वहीं उत्पाद विभाग के अधिकारी वा जिला पुलिस के संरक्षण में ही शराब बनाने और बेचने का काम जारी है। जहरीली शराब पी कर लोग मर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ उत्पाद विभाग और जिला पुलिस अपना जेब भरने से बाज नहीं आ रही हैं सवाल बुनियादगंज थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर सूर्य पोखरा के पूर्वी किनारा पर शराब बेचने का काम लगातार जारी है, कैसे? लेकिन स्थानीय थाना अनजान बनी है।























































