समस्तीपुर, वारिसनगर ,ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल जूटमिल रोड मथुरापुर मे रविवार को बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समसीपुर की सेमिनार आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर व संचालन विष्णुदेव महतो जिला सचिव बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर ने किया | सेमिनार मे नगरनिगम , पी. एच. ई. डी. विभाग से ठिका प्रथा समाप्त किया जाय, पंचायती राज विभाग सेचयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखा जाय,,नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक को बकाया मानदेय का भुगतान कराई जाय । नल जल योजना मे उपभोक्ता से बकाया राशि का भुगतान कराई जाय। नल जल योजना मे चयनीत अनुरक्षक को नियमीत कराई जाय। नल जल योजना मे चयनीत अनुरक्षक को व्यक्तिगत (स्वय )के बैंक खाता पर भुगतान कराई जाए। नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी का बकाया मानदेय का भुगतान कराई जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी को नीयमीत किया जाय। नल जल योजना नगर निकाय क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। आदि मांग किया गया। बिहार के सभी भूमिदाता अनुरक्षक को बिना शर्त नियमित किया जाय। सेमिनार मे चन्द्रदीप कुमार, अरुण राय, उमेश राय, मुकेश कुमार महतो, राजेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक ठाकुर, मनीष कुमार, राम नरेश महतो, अजय कुमार पासवान, नरेन्द्र कुमार नागमणि, दिलीप कुमार कुंवर, मोहम्मद साबिर, रामलगन दास, प्रभाकर कुमार झा गणेश गिरी,विष्णुदेव महतो ,जितेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित हुए।






















































