समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद सिंह के द्वारा क्षेत्र मे सरकारी आदेश को धता बताते हुए जबरन कानून को ढेंगा दिखाकर चोरी छिपे एवं खुल्लम खुलला रूप से चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों और निजी स्कूलों पर छापेमारी की गयी। जिससे घबराकर क्षेत्र के निजी स्कूल एवं कोचिंग सेंटर संचालक फटाफट गेट बंद कर फरार हो गए। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार कोविड -19 के प्रकोप को लेकर सरकारी बंद के आदेश के बावजूद निजी कोचिंग संचालक एवं निजी स्कूल संचालक बंद की आदेश का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे। उपरोक्त बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया। बताते चले की एक – दो दिन पूर्व जब स्थानीय मीडिया कर्मी कोचिंग संस्थान खुला देखकर जब समाचार संकलन करने गये तो कोचिंग संचालक के द्वारा अभद्रभाषा एवं दू्र्वयवहार भी किया गया था।
वही बीईओ के द्वारा झेत्र में सघन अभियान चलाकर निजी कोचिंग सेंटरम एवं निजी विद्यालय पर छापेमारी की गयी जिसमें एमएएस इंटरनेशनल स्कूल मे कमरे के अंदर बच्चों को पढ़ाते हुए पाया गया। बीईओ नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। वही इस बीच कोई भी शिकायत आती है संचालक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।






















































