बीमा कर्मचारियों ने किया हड़ताल

742

समस्तीपुर1 इसको ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ समस्तीपुर इकाई के कर्मचारियों ने 1 दिन का हड़ताल किया कर्मचारी गण अभिलंब पुनरीक्षित की मांग एवं एलआईसी में विनिवेश की नीति का विरोध कर रहे हैं l एलआईसी में एफडीआई को नहीं बढ़ाया जाए l सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण पर अविलंब रोक लगाया जाए l श्रमिक विरोधी श्रम संहिता को अविलंब वापस लिया जाए l तथा एलआईसी के कानूनों में छेड़छाड़ तथा बदलाव को रोका जाए l इन मांगों को लेकर आज एक दिवसीय हड़ताल पर एलआईसी के सभी कर्मचारी रहे l इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व महामंत्री अमित कुमार चौधरी, सचिव नरेंद्र कुमार , अध्यक्ष सूर्य देव सेठ , संयोजक रंजीत कुमार राम, संतोष कुमार सुनील कुमार गुप्ता आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया l
CITU समस्तीपुर जिला कमेटी की तरफ से जिला सचिव मनोज गुप्ता , कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार , उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव , अजय कुमार इत्यादि संयुक्त रुप से उपस्थित होकर कर्मचारियों के साथ उनके हौसला अफजाई किया और सीटू के साथियों ने मांग अविलंब इनकी मांग को माना जाए नहीं तो संयुक्त रूप से आंदोलन को और तेज किया जाएगा I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here