अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर महुआ पथ स्थित बालू मंडी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही 23 जून को होने वाली थी बेटी की शादी। उक्त व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं उक्त मृत व्यक्ति की पहचान हरिशंकरपुर बघौनी निवासी दरभंगी दास के पुत्र के रूप में की गई है। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
















































