बेला मे ध्वजारोहण कर बच्चों के बीच रंगोली, लेख, और खेलखुद प्रतियोगिता करवाया गया।

292

अमरदीप नारायण प्रसाद

75वं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा केन्द्र बेला पंचायत के चकहाजी, छोटी पुनासा गांव के बच्चों के बीच ध्वजारोहण कर बच्चों के बीच रंगोली, लेख, और खेलखुद प्रतियोगिता करवाया गया। टीम आस के संस्थापक मनीष कुमार ने कहा आजादी के 3 साल बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। इस दिन हमारे देश को अपना संविधान मिला।संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष पर 75वं में सालगिरह मनाया गया। आज हमें देश के आजाद करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को हम नमन करते हैं। समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं के साथ विजेता बच्चों को मेडल और उपहार से सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच आज के दिन राष्ट्रीय मिठाई जलेबी वितरण किया गया। मौके पर टीम आस के अध्यक्ष चंदन कुमार, अभिषेक, शिक्षिका सुमन कुमारी, निशा भारती, कामिनी कुमारी, विभा कुमारी और अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here