भगवानपुर देसुआ कुस्ती मैदान प्रांगण में भोजपुरी गायिका देवी के गीत पर झूमते रहे पूरे रात लोग।

986

अमरदीप नारायण प्रसाद

उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ पंचायत में हर साल की भांति इस साल भी दीपावली के शुभ अवसर पर काली पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें भोजपुरी जगत के सुपरस्टार देश-विदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली गायिका देवी का प्रोग्राम का भी आयोजन दिनांक 25/10/2022 की रात्रि में किया गया। जिसमें पूरी रात श्रोता लोग झूमते दिखे।
आपको बता दें कि देसुआ काली मंदिर प्रांगण में 1934 ईस्वी से ही लगातार काली पूजा के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होता चला रहा है, जिसे समूचे भगवानपुर देसुआ वासी ऐतिहासिक धरोहर के रूप में मनाते आ रहे हैं आपको यह भी बता दें कि काली पूजा के लिए कई साल पहले से लोगों को अपना बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।
मौके पर पंचायत के मुखिया मनोज दास उप मुखिया गुगुल सिंह के साथ कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here