समस्तीपुर: श्रीराम जानकी मंदिर चकोती मठ के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री महंत आचार्य राम सेवक दास शास्त्री जी महाराज की अध्यक्षता में क्षेत्र की एक आम सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि यहाँ भगवान विष्णु के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण किया जा चुका है। इन 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा 20 जून 2027 को की जाएगी।
इस पावन अवसर पर 18 जून 2027 से श्री श्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो 9 दिनों तक चलेगा।
तत्पश्चात विशाल महाकुंभ भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जो 28 जून से श्रावण तक चलेगा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु
मनोरंजन मेला, झूला, टावर, सर्कस, मौत का कुआँ आदि विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे।
इस पावन कार्यक्रम में देश के महान संत-महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है तथा अनेक राजनेताओं को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है।
इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से तन, मन और धन से सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया जाता है।





















































