अमरदीप नारायण प्रसाद
#जन-जन के नेता थे काॅ. रामचंद्र राय, जीवन की तमाम जरूरतों के लिए जनता पर थे निर्भर :- प्रो. उमेश कुमार
समस्तीपुर मे भाकपा-माले समस्तीपुर के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ नेता काॅमरेड रामचंद्र राय की 12वीं स्मृति दिवस के अवसर पर मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार एवं संचालन किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने किया।
इस अवसर पर काॅमरेड रामचंद्र राय जी को याद करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि काॅ. रामचंद्र राय समस्तीपुर जिले में संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे सचमुच जन-जन के नेता थे। जीवन की तमाम जरूरतों के लिए वे जनता पर निर्भर थे, जनता के अलावा उन्होंने किसी ओर मुड़ कर नहीं देखा। बैठकों में वे विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर बहस छेड़ते थे। रामचंद्र राय जनता की सेवा करने वाली पार्टी माले के हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार, ललन कुमार,जयंत कुमार, उपेन्द्र राय, रामचंद्र पासवान, अनिल चौधरी राजकुमार चौधरी आदि दर्जनों लोग शामिल थे।


















































