भाजपा के इलेक्टोरल बांड चुनावी चंदा का जबाब माले जनबल से देगी- सुरेंद्र

215

माले का घर-घर चलो अभियान सोमवार को फतेहपुर, हरिशंकरपुर बघौनी में चलाया गया

ताजपुर/समस्तीपुर
8 अप्रैल 2024

एक तरफ भाजपा चुनाव लड़ने के लिए पूंजीपतियों से हजारों करोड़ रूपया इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर चंदा लेकर उनको धंधा दे रही है वहीं दूसरी ओर जनता की बुलंद आवाज भाकपा माले हर घर से 20 रूपया चंदा लेकर चुनाव लड़ रही है। इस बार धनबल को जन बल से करारा जवाब दिया जाएगा और दिल्ली के संसद भवन में जनता की मजबूत आवाज पहुंचाया जाएगा।

ये बातें सोमवार को ताजपुर के फतेहपुर, हरिशंकरपुर बघौनी आदि पंचायतों में “20 रूपये का नोट दो- माले- इंडिया गठबंधन को वोट दो” घर-घर चलो अभियान के दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बांड से अर्जित अकूत धनबल से चुनाव को प्रभावित करने में लगी है जबकि भाकपा माले उसके धनबल का जबाब जनबल से दे रही है। माले कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोकतंत्र एवं संविधान पर बढ़ते खतरे से जनता को अवगत करा रही है एवं इसके बरखिलाफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने का आह्वान कर रही है।
मौके पर मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सूर्यदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विदित हो कि भाकपा माले इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार के तीन लोकसभा सीट आरा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से पूर्व विधायक सह किसान नेता राजाराम सिंह एवं नालंदा से विधायक संदीप सौरभ एवं लोकसभा चुनाव एवं भोजपुर के गड़हनी विधानसभा से शिवप्रकाश रंजन विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
[4/8, 4:09 PM] chandrakanta2008rk: ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here