अमरदीप नारायण प्रसाद
भाकपा-माले का बढ़ेगा जोड़ तो भाजपा होगा कमजोर:- धीरेंद्र झा*
भाकपा (माले) जिला कमिटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।
12वां भाकपा-माले राज्य सम्मेलन सफल बनाने को लेकर विस्तृत कार्य योजना जिला कमिटी में बनाई गयी।
समस्तीपुर मे भाकपा(माले) जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक आज मालगोदाम चौक पार्टी जिला कार्यालय पर माले जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में भाकपा-माले के 12वां बिहार राज्य सम्मेलन दरभंगा जिला के लहेरियासराय में 16-18 मई को आयोजित सफल बनाने को लेकर सभी प्रखंडों में पार्टी राज्य सम्मेलन से संबंधित गेट, पोस्टर, फेस्टून, दीवार लेखन, जिला में सघन रूप से ग्राम बैठक, प्रचार-प्रसार सहित कोष संग्रह की विस्तृत कार्य योजना बनाई गयी है।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा की नवगठित सरकार बिहार के जनसरकारों से अलग थलग बुलडोजर योजना बनाने में व्यस्त है। खजाना खाली है और राज्य के तकरीबन 10 लाख कर्मियों को कई महीने से वेतन नही मिले हैं, मनरेगा मजदूरों का करोड़ो का बकाया है लेकिन सरकार मौन है। राज्य के 59 फीसदी आबादी घर घरारी संकट से गुजर रहा है, लेकिन सरकार उल्टे बुलडोजर चला रही है। चरम मंहगाई और तुच्छ वेतन से परेशान मजदूरों का दिल्ली के नोएडा और गुरुग्राम में स्वतःस्फूर्त आक्रोश दिखाई पड़ा है। ईरान पर थोपे गए युद्ध का भारत के मजदूर वर्ग पर गहरा असर दिख रहा है। LPG गैस की किल्लत झेल रहे प्रवासी मजदूर कोरोना काल की तरह वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। पिछले 5 महीनों से स्कीम वर्कर्स और अन्य कर्मचारियों को बिहार सरकार की ओर से उनका मेहनताना नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनके भीतर भी भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि माले का बढ़ेगा जोर तभी भाजपा होगा कमजोर विमर्श को राज्य सम्मेलन से आगे बढ़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादियों और वाम दलों के साथ मिलकर भाकपा-माले भाजपा के नफरती राजनीति को ध्वस्त करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य मंजू प्रकाश ने कहा कि भाजपा यह झूठा प्रचार कर रही है कि विपक्ष महिला आरक्षण लागू नहीं होने दे रहा है, जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक सितंबर 2023 में ही संसद द्वारा पारित किया जा चुका है. हाल में जो विधेयक गिरा, वह परिसीमन (डिलिमिटेशन) से संबंधित था, न कि महिला आरक्षण से, आगे उन्होंने कहा की महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन और नई जनगणना को अनिवार्य शर्त क्यों बनाया जा रहा है? उनका आरोप था कि भाजपा महिला आरक्षण लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है और इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है.
बैठक में जिला कमेटी सदस्य अजय कुमार, महावीर पोद्दार, दिनेश कुमार, हरिकांत झा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, उपेंद्र राय, रौशन यादव, आसिफ होदा, रंजीत राम, अनिल कुमार चौधरी, जयंत कुमार, फिरोजा बेगम, नंदकिशोर राय, सुनील कुमार, लोकेश राज, बैजनाथ महतो, दीपक यदुवंशी, खुर्शीद खेर, मो. दुलारे, चंदेश्वर यादव, वीरेंद्र राम, मो. समीम मंसूरी मौजूद थे


















































