समस्तीपुर : भाकपा-माले वारिसनगर प्रखंड कमिटी का विस्तारित बैठक रोहुआ गांव में भाकपा-माले जिला स्थाई कमिटी सदस्य जीवछ पासवान के पर्यवेक्षण में देवेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन की गयी। इस बैठक में जिला सचिव प्रो0 उमेश कुमार भी भाग लिये।
बैठक का ऐजेंडा-11 वां भाकपा-माले का महाधिवेशन 15-20 फरवरी 2023,पटना की तैयारी,भाजपा हटाओ-देश बचाओ रैली 15 फरवरी 2023, गांधी मैदान पटना की तैयारी, पार्टी सदस्यों का बकाया लेवी नवीनीकरण,नये सदस्यों की भर्ती, पार्टी रैली व महाधिवेशन का पोस्टर व बैनर सभी पंचायतों व गांवों में लगाने व संग्रह कोष उगाही करने,और गांधी मैदान पटना की रैली की तैयारी में अधिक से अधिक जनगोलवंदी कर काफी संख्या में रैली में भागीदारी कराने की गारंटी करने सहित प्रखंड में किसानों को किल्लत खाद व उपभोगताओं को कम वजन खाद्य राशन देकर धांधली करने,मनरेगा मजदूरों का बकाया मजदूरी देने,व काम देने,योजनाओं में की गयी धांधली का उच्य स्तरीय जांचकर शीध्र कार्यवाई करने आदि मुद्दों को लेकर गहन रुप से बैठक की गयी बैठक को पार्टी जिला सचिव प्रो0 उमेश कुमार,पार्टी जिला स्थाई कमिटी सदस्य जीवछ पासवान,जिला कमिटी सदस्य डॉ0 खुर्शीद खैर,व जयंत कुमार बबलू जी,सुनिल कुमार राय,देवेन्द्र ठाकुर,शशि कुमार सिंह,अविनाश कुमार साह,उमेश सहनी,पुकार राम,शांति देवी,श्यामसुंदर देवी,फुलो देवी आदि नेताओं ने बैठक को संबोधित किये।
जीवछ पासवान ने कही मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हिटलर को अपना आदर्श मानने वाले फासीवादी संगठन आरएसएस- भाजपा को खुलकर खेलने का मौका मिल गया है.मनुस्मृति को देश का संविधान बना देने का खतरा अब वास्तविक बन गया है.लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर या खत्म किया जा रहा है और जनता के हासिल अधिकारों को कुचला जा रहा है।संविधान व लोकतंत्र पर तीखा हमला और राज्य समर्थित आतंक-उत्पीरन-दमन मोदी सरकार की चारित्रिक विशिष्टता बन गई है.उनकी चरम कॉरपोरेटपरस्ती ने लोगों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल रखा है.लगभग सभी संस्थाओं को मैनेज करके व नियम-कानूनों को ठेंगा दिखलाकर कुछ मुठ्ठी भर कॉरपोरेट घरानों के हाथों में सारी संपत्तियों-खदानों,रेलवे,बीमा,शिक्षा,स्वास्थ्य आदि सौंपी जा रही है.नौजवानों-मजदूरों से छिनता रोजगार- आरक्षण,खाद्यान पदार्थो व पाठय सामग्रीयों पर जीएसटी,कमरतोड़ मंहगाई-आज के भारत का सच है यह बेरोजगारी-हिंसा-दमन-लूट का चरम काल है।
जिला सचिव उमेश कुमार ने कही इसी ऐतिहासिक समय में आगामी 15-20 फरवरी 2023 को हमारी पार्टी का 11 वॉ महधिवेशन पटना में होने जा रहा है इस अवसर पर 15 फरवरी को गांधी मैदान में विशाल लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली होगी हमारा यह महाधिवेशन दिल्ली की गद्दी से भाजपा को उखार फेंकने की लडा़ई को बडी़ ताकत देगा अत:वारिसनगर के तमाम नागरिकों से हमारी अपील है कि देश को बचाने के इस अभियान में हमारा हर स्तर पर सहयोग करें। 15 फरवरी गांधी मैदान रैली में भाग लें और भाजपा की निर्णायक हार के संघर्ष को मजबूत करें।
Home चंद्रकांता न्यूज़ भाजपा हटाओ-देश बचाओ रैली 15 फरवरी 2023,गांधी मैदान पटना की तैयारी-जीवछ -फासीवाद...





















































