भारतीय भाषा समर कैंप का सात दिवसीय भाषा उत्सव आज सम्पन्न हुआ।

27

समस्तीपुर: सचिव स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग भारत सरकार के आदेश के आलोक में एनसीईआरटी नई दिल्ली, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के आदेशानुसार जिले के विद्यालयों में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप,भाषा उत्सव का समापन आज किया गया। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के भाषा कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम प्रतिदिन विद्यालय में विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा, विद्यालय में पढ़ाई जा रही भाषा यथा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली आदि के अतिरिक्त एक अन्य भारतीय भाषा तथा भारतीय सांकेतिक भाषा पर सात दिनों की अवधि में कुल 28 घंटे के लिए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन शिक्षकों के सहयोग से वर्ग वार कराया गया। भारतीय भाषा समर कैंप कार्यक्रम 2026 के प्रभावी संचालन हेतु के डीपीओ प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने जिले में कार्यक्रम के शैक्षणिक समन्वय एवं अनुश्रवण हेतु डाइट पूजा को नोडल संस्था बनाया। इनके द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा एवं बहुभाषिक गतिविधियों हेतु स्थानीय भाषा विशेषज्ञ, संसाधन सेविओं के सहयोग से विद्यालयों में प्रतिदिन कार्यक्रम संचालन का अनुश्रवण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here