समस्तीपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा का कल्याणपुर आंचल कमेटी का कन्वेंशन मुक्तापुर जूट मिल कल्याणी केंद्र के प्रांगण में संपन्न हुआ।
सैकड़ो की संख्या में नौजवान उपस्थित हुए ।मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राघवेंद्र यादव ने किया। कन्वेंशन का उद्घाटन नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार ने किया। उद्घाटन करते हुए, उन्होंने भारत की जनवादी नौजवान सभा के संविधान और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। नौजवान सभा के जिला कोषाध्यक्ष भोला राय ने राज्य और देश की वर्तमान स्थिति में युवाओं हाल ,रोजगार की गंभीर समस्या, बढ़ते हुए अपराध ,भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार संघर्ष खड़ा करने को कहा वहीं जिला मंत्री उमेश शर्मा ने स्वाधीनता समाजवाद पर विस्तार से चर्चा किया ,और नौजवानों को गोल बंद होकर वर्तमान जन विरोधी सरकार के खिलाफ जोरदार संघर्ष खड़ा करने को कहा। मौके पर एक आंचल स्तरीय संचालन कमेटी का गठन हुआ ।जिसमें राजकिशोर शर्मा ,आदित्य चौधरी, रविंद्र साहनी, अमन कुमार ,राम कुमार महतो ,सुशील कुमार, मोहम्मद इम्तियाज ,संतोष पासवान, अरविंद कुमार, सुबोध कुमार, राम आशीष महतो ,कल कुमार राम को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं कल्याणपुर अंचल के संचालन कमेटी का संचालक राज किशोर शर्मा को चुना गया। और सभी साथियों से अपील की गई 10 जून को जिला पार्टी कार्यालय पर होने वाली भारत की जनवादी नौजवान सभा के कन्वेंशन में सभी साथी भाग लेंगे।






















































