भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा माले का आंदोलन।

208

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पैक्स गोदाम कल्याणपुर के प्रांगण में हुई जिसमें दो मार्च को गांधी मैदान पटना में “बदलो बिहार-महाजुटान”रैली में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया साथ हीं प्रखंड में आवास योजना के सूची में नाम जोड़ने-जिओ टैग करने में तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये आवास सहायक एवं बिचौलियों द्वारा घूस लेने, दाखिल- खारिज में बिचौलियों द्वारा नाजायज रूप से राशि वसूलने, बाल विकास पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह राशि की वसूली, मध्यान भोजन प्रभारी द्वारा प्रत्येक विधालय से राशि की वसूली पर रोक लगाने, अवैध नर्सिंग होम एवं जांच घर पर कारवाई करने सहित अन्य जनमुद्दों को लेकर दस मार्च को प्रखंड-अंचल पर धरना देने का निर्णय लिया गया वहीं आवास सूची में गरीबों का नाम जोड़ने एवं पूर्व से बने जॉब कार्ड में गलत पता को सुधार करने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव, रंजीत राम, शिवनाथ पासवान, संजीत राम,बोएलाल साह,अर्जुन राम, अशेश्वर साह अवधेश राय,जशविंदर कुमार, आदि लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here