द्वीतीय लॉटरी के माध्यम से 246 किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया है।
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर :02 दिवसीय कृषि यांत्रिकरण-सह-उपादान वितरण मेला का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, मथुरापुर, समसतीपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया।
जिसका उदघाटन अखतरूल इसलाम शाहीन विधायक, समस्तीपुर द्वारा किया गया।
इस मेले में जिला कृषि पदाधिकारी/जिला पशुपालन पदाधिकारी / सहायक निदेशक, उद्यान / डॉ अभिषेक कुमार, वरीय वैज्ञानिक, के०वी०के०, लादा / सहायक निदेशक (कृषि यांत्रिकरण) / सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण / सहायक निदेशक (रसायन) / उप परियोजना निदेशक, आत्मा/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, समस्तीपुर, पटोरी, दलसिंहसराय, रोसड़ा / सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ प्रखंड / पंचायत स्तरीय प्रसार कर्मी के साथ सभी प्रखंडो से आये हुए किसानों ने भाग लिया। माननीय विधायक द्वारा कृषि के क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्र के लाभ के बारे में बताया गया। जिला कृषि पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया की किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक द्वारा किसानों को आधुनिक यंत्र के संबंध में जानकारी दी गयी। वर्ष 2023-24 में कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत द्वीतीय लॉटरी के माध्यम से 246 किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया है। जिसमें 27 किसानों के द्वारा 1950000 द्वारा अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय किया गया साथ SMAM योजना के तहत 10 लाख रू0 के लागत से 80 प्रतिशत अनुदान पर 01 कृषि यंत्र बैंक हेतु समूह के द्वारा मेला में यंत्र क्रय किया गया एवं 40 प्रतिशत अनुदान पर 10 लाख रू० लागत से 03 कृषि यंत्र बैंक हेतु मेला में संबंधित प्रगतिशील कृषके के द्वारा यंत्र क्रय किया गया। जिला के विभिन्न अनुमंडल से कृषि विभाग द्वारा निबंधित 12 उपादान बिक्रेताओं ने अपना-अपना स्टॉल लगाया।





















































