अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर:- जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अजय कुमार निषाद ने शंकर कुमार चौधरी को प्रदेश महासचिव और धर्मेन्द्र कुमार साह को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनित किया है। इनके मनोनयन पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, राजकुमार राय, विद्यासागर निषाद, डॉ0 दुर्गेश राय, प्रो0 तक़ी अख्तर, शिव शंकर महतो, अफजाल अहमद उर्फ उजाले, संतोष कुमार साह, पवन यादव, हरेराम सहनी, बनारसी ठाकुर, बिरिया देवी, अशर्फी सहनी, अमित कुमार गुल्लू, मिथलेश झा, ललन कुमार, विजय यादव, संजीव कुशवाहा, गरीब मालाकार, वीरेंद्र कुमार हिटलर, हीरा सिंह कुशवाहा आदि समेत दर्जनों नेताओ ने बधाई देते हुई कहा कि इन दोनों नेताओं के मनोनयन से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी जो पार्टी के विस्तार में सहायक साबित होगा।





















































