महागठबंधन का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

25

बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं राजद के वरिष्ठ नेता अख्तरुल ईमान शाहीन आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर महागठबंधन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितता और ‘वोट चोरी’ हुई है।

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा लोकतंत्र में वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है, चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here