महादलित ततमा जाति प्रवासी मजदूर बिनोद दास की बेटी स्वाति बलात्कार हत्या कांड का न्याय के लिए एसपी के समक्ष-हल्ला बोल मार्च

509


समस्तीपुर में भाकपा-माले की ओर से सातवें दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के समर्थन में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) जिला इकाई की ओर से पुलिस अधीक्षक के समक्ष महादलित ततमा जाति के प्रवासी मजदूर बिनोद दास की बेटी स्वाति बलात्कार-हत्या कांड में न्याय देने,रिस्वतखोर दलित विरोधी व शराब माफिया-अपराधियों के संरक्षक उजियारपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल हटाने व बर्खास्त करने,भाकपा-माले नेता सह पुसा प्रखंड सचिव अमीत कुमार को बार-बार मोबाइल से जान मारने की धमकी देने वालों अपराधी को गिरफ्तार करने, बंगरा थाना कांड संख्या- 92/22 के अभियुतों को गिरफ्तार करने,पुसा थाना फर्जी कांड संख्या 107/22 की जांच कर निर्दोश लोगों को न्याय देने,मुफस्सील थाना फर्जी कांड संख्या 497/22 एवं 89/23 तथा 179/23 उजियारपुर थाना कांड संख्या 333/22 में निर्दोश लोगों को दोषमुक्त करने का जांच कर निर्दोश लोगों को न्याय दिलाने उजियारपुर थाना कांड संख्या 141/22 एवं हसनपुर थाना कांड संख्या 39/22 एवं 54/22 तथा 37/23 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने,रामसेवक राय पिता स्व. राघो राय ग्राम देवधा हसनपुर द्वारा हसनपुर थाना को दिए गये आवेदन का जांचकर प्राथमिकी दर्ज करने सहित विभिन्न थानाक्षेत्र में बढ़ते अपराध की घटना के खिलाफ आज प्रतिवाद मार्च निकालकर हल्ला बोल आंदोलन खेग्रामस के बैनर तले शहर के विभिन्न मार्गो होते हुए जिला समाहरणालय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रोषपूर्ण हल्ला बोल प्रदर्शन जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय के अध्यक्षता में एक सभा की गयी सभा को खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा,खेग्रामस राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाकपा-माले विधायक दल के उप नेता सत्यदेव राम ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव जिला सचिव जीवछ पासवान,बंदना सिंह उमेश कुमार अमित कुमार सुरेन्द्र प्रसाद सिंह फुलबाबु सिंह सुरेश कुमार सुनिता देवी वीभा देवी बौयेलाल साह प्रमिला राय महेश कुमार अनिल कुमार राजकुमार चौधरी निलम देवी आदि ने संबोधित किया।
धीरेन्द्र झा ने कहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सातवें दिन से आठ माले कार्यकर्ताओं द्वारा जारी है अनशनकारियों के जायज मांगें जब तक पूरी नही की जाएगी तब तक अनशन जारी रहेगी और अनशन के समर्थन में 03 अप्रैल को मशाल जुलूस एवं 04 अप्रैल को सम्पूर्ण समस्तीपुर बंद करने की घोषणा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here