संजय भारती
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने गृह क्षेत्र तारापुर के टेटिया बम्बर पंहुचे जंहा जनता के बीच मे बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुने और फिर वही प्रधानमंत्री के मन की बातों को विस्तार से जनता को सम्बोधित किए। जहां जनता ने उनके द्वारा सम्बोधन को सुने। मुंगेर जिले का टेटिया बंबर प्रखंड में रविवार को उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां से पूरे बिहार के 8500 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा किए कि टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय को जल्द ही पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस शिविर आयोजित कर विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने, जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़क से जोड़ने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। कार्यक्रम में जमुई सांसद अरुण भारती, प्रभारी मंत्री संजय कुमार पासवान, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वही मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में भाड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट पदाधिकारी को लगाया गया था ।
[6/28, 5:08 PM] chandrakanta2008rk: ,



















































