मानव कल्याण को लेकर मकर संक्रांति के अवसर पर नरसिंहनाथ मंदिर फुलहारा में 24 घंटे का महाअष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ

288

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मकर संक्रांति के अवसर पर वर्षों की भांति मानव कल्याण को लेकर महा अष्टयाम महायज्ञ नरसिंह नाथ भगवान के मंदिर पर प्रारंभ किया गया। गांव में दो जगह एक मंदिर पर दूसरा नरसिंह नाथ ब्रह्मस्थान में किया जा रहा है। महायज्ञ के यजमान फुलेंद्र मिश्र वही ब्रह्मस्थान में यजमान तारकेश्वर प्रसाद सिंह महायज्ञ के हवन पर बैठे हैं। स्थानीय कीर्तन मंडलियों के सहयोग से जय सीताराम जय सीताराम मंत्रोउचारण से पूरा गांव सीताराम मय बना हुआ है। दोनों जगह सक्रिय सहयोग करने वालों में कृष्ण गोपाल शर्मा सोहन ठाकुर रामाधार शर्मा चतुर्भुज ठाकुर प्रवीण कुमार कन्हैया महात्मा विपुल सुनील कुमार शर्मा इंजीनियर अरविंद कुमार रामचंद्र ठाकुर आदि नरसिंह नाथ मंदिर पर सक्रिय सहयोग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ब्रह्मस्थान राजपूत टोला में मनोज कुमार सिंह धीरो सिंह विद्या सिंह प्रवीण कुमार सिंह कुछ प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू सहित सैकड़ो ग्रामीण महायज्ञ में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here