समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद लेकर हुई मारपीट की घटना में चार जख्मी हुए वहीं सड़क दुर्घटना में दो जख्मी हुए हैं। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान 45 वर्षीय गोपालपुर गांव की रामदुलारी देवी, उसी गांव के 20 वर्षीय राजकुमार, कोयला कुंड गांव के 34 वर्षीय रूपक कुमार डढ़िया गांव के 38 वर्षीय अमरजीत कुमार शामिल है वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में ज़ख्मियों की पहचान जंदाहा के 23 वर्षीय शुभम कुमार व मिर्जापुर गांव के 35 वर्षीय बथू सहनी शामिल है जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हैदर ने दी।





















































