मार्क इंटरनेशनल स्कूल का उदघाटन उपमुख्यमंत्री तारकिश्वर प्रसाद द्वारा किया जाएगा

423

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट!

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। मार्क इंटरनेशनल स्कूल का उदघाटन शनिवार को शाम के 4 बजे उपमुख्यमंत्री तारकिश्वर प्रसाद के द्वारा होगा। उक्त जानकारी विद्यालय के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2022 को शाम के 4:00 बजे का सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मोहीद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, समस्तीपुर के नव निर्वाचित एमएलसी डॉo तरुण कुमार चौधरी, इंद्रा आईवीएफ के बिहार हेड डॉo दयानिधि शर्मा आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के वारिसनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण विधि व्यवस्था का जायजा लिया, इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वह पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ में रायपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राज किशोर राय भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here