अमरदीप नारायण प्रसाद।
शिविर का उद्घाटन मार्क हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ अभिलाषा सिंह एवं डॉ मनीष कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। आए हुए सभी मरीजों का परीक्षण करने के बाद सभी को निशुल्क दवा दिया गया, इस स्वास्थ्य शिविर में आए हुए मरीजों को परीक्षण के बाद अपने संबोधन में डॉ अभिलाषा सिंह बताती है कि अभी तापमान बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी बहुत लग रहा है खासकर गर्भवती महिलाओं को अपने प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उसे कई तरह की परेशानियां होती हैं. खासतौर से गर्मी के मौसम में ये दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि गर्भवती महिला को सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी लगती है, गर्मी की वजह से सिर दर्द, चक्कर, मितली, उल्टी और भूख की कमी आदि तरह-तरह की परेशानियां होती हैं. हालांकि प्रसव के बाद धीरे धीरे शरीर का अंदरूनी तापमान सामान्य की तरफ लौटने लगता है। इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं, नारियल पानी, जूस, छाछ आदि लिक्विड डाइट लें, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे।
रात को कमरे की खिड़की को खोलकर सोएं और ढीले कपड़े पहनें।गर्म जगहों पर जाने से बचें।
चाय-कॉफी आदि का सेवन करने से बचें।
स्ट्रेस से बचने के लिए योग और मेडिटेशन नियमित तौर पर करें।
अपना बीपी समय-समय पर चेक कराती रहें,बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो तो एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर शरीर को पोंछे. पैरों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल लें। इस वीर को सफल बनाने में डॉ मनीष कुमार झा, राकेश कुमार झा, राजीव कुमार पांडे, राजेश कुमार झा,राजकुमार पंडित, सौरव कुमार, विक्रम कुमार, रुपेश मिश्रा, संजीत कुमार, सीमा भारती आदि ने सहयोग किया।























































