मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को दिया तालिबानी सजा, सिर मुंडन कर गांव में घुमाया

1071

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। नवादा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर खबर सामने आ रही है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद बाजार की है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पूर्व गांव में एक मोबाइल चोरी हो गया था। जिसे आज उक्त युवक के पास से बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने युवक का सिर मुड़वा और अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग कानून को अपने हाथों में लेकर युवक को दंडित कर रहे हैं। इस संबंध में सिरदला थाना अध्यक्ष से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here