कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय में राजद के प्रखंड प्रभारियों की एक बैठक संपन्न हुई तथा गत 05 जुलाई को आयोजित राजद के स्थापना दिवस समारोह की समीक्षा की गयी l स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड प्रभारियों को राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l बैठक की अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l राजद जिलाध्यक्ष ने राजद की रजत जयंती समारोह की अपार सफलता के लिए पार्टी के पदाधिकारियों सहित समस्त जिलावासियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया l बैठक में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने मौजूद कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के साथ जनमुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की । राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद की नीतियां जन-जन की आवाज बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से धरातल पर काम करने की जरूरत है। कहा कि राजद बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था , बढ़ती हुई महंगाई, बेहद तेजी से बढ़ रहे अपराध के ग्राफ , बेरोजगारी और राज्य की नीतीश सरकार की हर मोर्चे पर विफलता के खिलाफ मुखर होगी। बैठक में तय किया गया कि पार्टी लगातार कार्यक्रमों के बीच जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इसके तहत सभी प्रखण्ड में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की शंखनाद करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि कोरोना से मरनेवालों का डाटा तैयार कर उनके परिवारवालों के हक और अधिकार के लिए प्रयास किया जाएगा। बैठक को राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान , राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चन्देल, जिला महासचिव ललन यादव , जिला राजद महासचिव रामविनोद पासवान , जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , जिला राजद नेता प्रोफेसर सत्यनारायण राय, अजय कुमार राय, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद नेता ज्योतिष महतो , मुकेश कुशवाहा , राजू झा , शिवनारायण राय, शिवजी महतो आदि मौजूद थे l




















































