रामजानकी ठाकुरबाड़ी, मोहनपुर में आयोजित “अष्टयाम महायज्ञ” हुआ संपन्न!

266

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स एवं लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा किया गया प्रसाद वितरण एवं महाभोज का आयोजन

समस्तीपुर: लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में मोहनपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ आज भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म के वातावरण में विधिवत संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया। संकीर्तन मंडली की मधुर भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महायज्ञ के समापन के उपरांत संस्थान की ओर से विशाल प्रसाद वितरण एवं महाभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों की भारी भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया गया।

एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अध्यक्ष श्री एस. के. मंडल ने बताया कि, “संस्थान शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी महत्व देता है। अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने के लिए किया गया था।”

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस पहल की सराहना की और संस्था द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स की यह पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here