समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर रामेश्वर जूट मिल मजदूर यूनियन के बैनर तले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मजदूर दिवस मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में मनाई गई। उक्त अवसर पर काफी संख्या में मिल के मजदूर उपस्थित थे
यूनियन के महामंत्री अमरनाथ सिंह ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस की महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि यथाशीघ्र बंद पड़े उत्तर बिहार के एकमात्र मिल को खुलवाने का उद्देश्य है। जब तक मिल चालू नहीं होगी तब तक हम लोग अपनी कार्यवाही मिल खुलवाने के लिए करते रहेंगे। वही 2 मिनट का मौन रखकर मृतक मजदूर को श्रद्धांजलि दी गई ।मौके पर सुदामा राय देवेंद्र पासवान सत्यनारायण राय रंजीत राय शंकर राय उमेश चौधरी मोहम्मद शमीम ,लाल बाबू राय आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष ने किया।





















































