राम जानकी मंदिर से बीस लाख रुपए की मूर्ति की हुई चोरी!

260

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:-किसी ने सच ही कहा है कि चोरों का कोई धर्म और ईमान नहीं होता और उसे जहां भी मौका मिलता है अपना हाथ साफ कर लेता है।ऐसा ही मामला समस्तीपुर में सामने आया है जहां अज्ञात चोरों ने भगवान को ही अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गद्दों बाजितपुर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि चोरों ने ठाकुरबाड़ी से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की बनी मूर्ति की चोरी कर फरार हो गए। चोरी की गई मूर्तियां 70 साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है। चोरी हुई मूर्तियों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। घटना के सबंध में ठाकुबड़ी के पुजारी जितेंद्र कुमार झा का बताना है कि प्रतिदिन की तरह वो आज ठाकुरबाड़ी में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला था और मूर्तिया अपने स्थान से गायब थी। जिसके बाद पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में पुजारी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरी के उद्भेदन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here