अमरदीप नारायण प्रसाद
पन्ना पवई:- टैगोर वाचनालय पवई में रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि
साहित्य को देश से लेकर अंतराराष्ट्रीय स्तर तक नई पहचान दिलाने वाले पहले नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में जोरासंको हवेली में हुआ था।
भारत का राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक मूल रूप से बांग्ला भाषा में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था!
इसके अलावा बांग्लादेश का राष्ट्रगान भी उन्हीं की कविता से लिया गया जिसमें बांग्लादेश का गुणगान है!
कहा जाता है कि श्रीलंका के राष्ट्रगान का एक हिस्सा भी उनकी कविता से प्रेरित है! इस तरह तीन देशों के राष्ट्रगान में उनकी कविता की छाप है!,






















































