राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के उन्मुखीकरण किया गया।

287

समस्तीपुर: कल्याणपुर राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर की अध्यक्षता में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में प्रखंड क्षेत्र के 29 पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविकाओं व महिला पर्यवेक्षिका का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के उन्मुखीकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मार्च को सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर में 01 वर्ष से 05 बर्ष के बच्चों एवं 06 वर्ष से 19 वर्ष बच्चे जो स्कूल नही जाते हैं वं स्कूल में एल्वेंडजोल की गोली खिलाई जाएगी। साथ ही छूटे हुए बच्चों के लिए 07 मार्च को मॉप-अप चक्र के तहत दवा खिलायी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। मौके पर यूनीसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार महिला पर्यवेक्षिका पूजा भारती , अंजू कुमारी सेविका मीनाक्षी प्रिया, रिंकु कुमारी , पुष्पा कुमारी सरस्वती शबनम कुमारी अन्य सेविका उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here