समस्तीपुर: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा अधीनस्थ कल्याणपुर फॉर्म में रविवार को राष्ट्रीय स्तर के गठित वैज्ञानिक दल ने कल्याणपुर फार्म के खेतों में लगे गन्ने के फसलों का मूल्यांकन किया। समिति के मुख्य विज्ञानी डॉ शशि कुमार प्रधान विज्ञानी गन्ना तमिलनाडु डॉ सुभाष चंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक गन्ना उत्तर प्रदेश डॉ चंद्र मणिराज भारतीय गन्ना अनुसंधान लखनऊ डॉ अनिल कुमार आदि ने मूल्यांकन किया। दल के प्रमुख डॉक्टर शशि कुमार ने बताया कि आने वाले समय में ईख अनुसंधान संस्थान पूसा बहुत ही अच्छी प्रभेद पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल व आसाम को देने जा रही है। इन प्रयोग के संचालन में संस्थान के निदेशक डॉ देवेंद्र सिंह व विश्वविद्यालय के कुलपति डी पी एस पांडे का सराहनीय मार्गदर्शन है। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर डी एस कामत डॉ नवनीत कुमार डॉक्टर अनिल कुमार डॉक्टर मिन्ना तुल्ला , डॉ सी के झा, डॉ सुनीता कुमारी मीणा दिनेश कुमार सिंह अशोक कुमार नंदन वीरेंद्र कुमार चौधरी सुरेश ठाकुर अग्रसेन यादव आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक दल फार्म में लगे सोलर से चलने वाले पांच एचपी के पंप सेट को देखकर काफी प्रसन्न हुए विज्ञानी ने सुझाव दिया कि एक और लगना चाहिए।

















































