रोसड़ा सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई

257

अमरदीप नारायण प्रसाद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेन बाजार स्थित रोसड़ा सेवाकेंद्र द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित शिव जयंती महोत्सव के एक दिन पूर्व मिर्जापुर रोड स्थित निर्माणाधीन ब्रह्माकुमारीज़ भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे हरी झंडी दिखाकर वरीय चिकित्सक डॉ० राज भूषण चौधरी ने रवाना किया।

सैकड़ों की संख्या में भाई-बहनों ने शोभायात्रा में उपस्थित होकर जन-जन को ईश्वरीय संदेश एवं आमंत्रण पत्र देते हुए भगवान के इस धरा पर आगमन की शुभ जानकारी से अवगत कराया।

शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा एवं लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा ब्रह्माकुमारीज़ के निर्माणाधीन भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आरंभ स्थल पर आकर संपन्न हुई।

इस मौके पर बीके कुंदन बहन ने समस्त रोसड़ावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस भगवान को हमने जन्म-जन्म पुकारा, उन्हें भारत भूमि पर अवतरित हुए 87 वर्ष हो चुके हैं। परमात्मा का संपूर्ण परिचय जानने व उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु उन्होंने 9 फरवरी को अपराह्न 1:00 बजे मिर्जापुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के निर्माणाधीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में आने हेतु निवेदन किया।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से डॉ० दिलीप लाल, डॉ० उमेश, शत्रुघ्न भाई, अशोक भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here