समस्तीपुर: चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या के प्राथमिकी आरोपी को उसके पैतृक निवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपी पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार निवासी राम भरत राय के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ झंडू को पूअनि मोहम्मद अली ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को जेल भेजा गया।




















































