“समस्तीपुर, बिहार
छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा लगातार “कोई भूखा ना रहे” अभियान के तहत “लालू की रसोई” जारी है l आज बुधवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक , स्टेशन चौक , चीनी मिल चौक , मगरदही घाट , थानेश्वर मंदिर के पास तथा बारह पत्थर चौक पर छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने “लालू की रसोई ” के तहत गरीब व जरूरतमंदो के बीच चावल-अंडा-सलाद का 275 पैकेट भोजन वितरित किया l अपने उदगार व्यक्त करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि निर्धन गरीबों की सेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा हो नही सकती। छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा किए जा रहे यह कार्य सचमुच मन को शांति देने वाला है। छात्र राजद समस्तीपुर के द्वारा जारी “लालू की रसोई ” बेहद सराहनीय व स्वागत योग्य पहल है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव , युवा राजद जिला महासचिव प्रिस यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भु यादव , यादव सेना जिलाध्यक्ष अट्टा यादव, छात्र राजद नेता अजित आनंद, मुकेश यादव , समाजसेवी विश्वनाथ राय, दिवाकर यादव , प्रशांत यादव , जिला राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , विजय यादव , राजीव राय, कुंदन यादव , संतोष यादव , ब्रजेश यादव, रवि आनंद , राजद प्रखंड सचिव परमानन्द यादव , मोo आसिफ इकबाल , आर्यन यादव, सुमन यादव, यशवंत कुमार , अहीर ऋतिक ,आदर्श उर्फ धोनी , पप्पू कुमार , सूरज कुमार , चिरंजीवी राय व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे l





















































