लूट के मामले में प्राथमिक दर्ज ।

352

समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पूसा कल्याणपुर सड़क के किनारे स्थित एमको एक्सप्रेस कंपनी के गांव के ही पर्यवेक्षक चंद्रमणि पाठक से तीन की संख्या में बदमाश हथियार के बल पर कार्यालय में घुसकर 90000 लेकर चंपत हो गए साथ ही उनके पॉकेट में रखें पर्स में आधार कार्ड आदि लेकर फरार हुए। घटना मंगलवार की 8:30 बजे शाम की बताई गई है इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया एक दिन बाद दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिक की संख्या 19/24 दर्ज करते हुए बदमाशों के भागने की दिशा में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। अज्ञात तीन बदमाश के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज हुई है वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत जल्द ही बाइक सवार तीन बदमाश की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना को लेकर पुलिस काफी चौकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here