लोकसभा मतदान तेरह मई वास्ते मुक्कमल तैयारी ।

288

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/खानपुर प्रखण्ड में लोकसभा चुनाव मतदान तेरह मई को मतदान दिन वास्ते खानपुर ब्लॉक में मुक्कमल तैयारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्र एवं अंचल अधिकारी मनीष कुमार के संयुक्त संबोधन में चमकी बुखार हीट वेव मतदाता जागरूकता अभियान एवं मतदान के दिन मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों चिकित्सकों पदाधिकारी नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ आशा बहू की प्रति नियुक्ति 13 मई 2024 को सुबह साढ़े छह से संध्या साढ़े छह बजे तक के लिए की गई है।
वही मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा 6 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है जिसमें से दो टीम का नेतृत्व दो चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार एवं डॉ रमन कुमार सिंह तथा अन्य चार टीम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शबनम कुमारी , राजेंद्र कुमार वर्मा , मांगीलाल चौधरी और ऋषि रंजन करेंगे ।दो चिकित्सकों के द्वारा जो रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। यह टीम एक प्रखंड मुख्यालय में डॉ राजकुमार के द्वारा एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी जो आपात स्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी अंचलाधिकारी खानपुर या थाना अध्यक्ष खानपुर एवं इमरजेंसी नंबर पर किए गए कॉल के आधार पर मूवमेंट करेगी दूसरे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार सिंह एक एंबुलेंस एवं आपात उपकरण एवं दवाइयो के साथ सिवेसिंहपुर में तैनात होंगे जहां से किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा को बहाल करेंगे। प्रखंड के 135 बूथ में से 25 –25 मतदान केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है ।जिन्हे स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर तैनात रहेंगे एवम उनकी टीम में दो एएनएम दो आशा कार्यकर्ता एवं एक आशा फैसिलिटेटर शामिल है किसी भी आपात स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम के साथ मूवमेंट करेंगे और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएंगे साथ ही रोगी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के लिए अथवा उच्च चिकित्सकीय सुविधा के लिए रेफर कर सकेंगे प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रति मतदान केंद्र के हिसाब से एक-एक आशा बहू की तैनाती की गई है जिनके साथ एक एक सेविका भी तैनात रहेगी
सेविका की प्रतिनियुक्ति बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा की गई है। जिन आशा बहू की प्रतिनियुक्ति मतदान केदो पर की गई है उनके नाम टेलीफोन नंबर सहित बूथ के अनुसार लिस्ट बनाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन तथा प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी के पास दे दी गई है किसी आपात स्थिति में यदि आशा कार्यकर्ता बीमार हो जाती हैं या किसी अन्य कारण से अपने कर्तव्य स्थल पर नहीं पहुंचती है तो बैकअप में 30 आशा बहू को रिजर्व रखा गया है जिन्हें इमरजेंसी में किसी भी मतदान केंद्र अथवा जहां वंचित हो वहां तैनात किया जा सकता है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोबाइल यूनिट के साथ दो एएनएम एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर तथा प्राथमिक उपचार दवाओ एवं उपकरणों के साथ क्षेत्र में गतिमान रहेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पर सामान्य रोगी एवं आपात स्थिति के रोगियों की देखभाल एवं इलाज के लिए डॉक्टर भारतीय रमन पांडे चिकित्सा पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति की गई है
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा यह चर्चा की गई कि प्रखंड के कुछ पंचायत जैसे भानपुर ,सैदुखा एवम खराज तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछले मतदान में कम देखा गया इन क्षेत्रों में मतदाता उन्मुखीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की गई इसके लिए प्रखंड प्रशासन के हर स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान पर जोर देने की आवश्यकता को देखते हुए संयुक्त अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता करने की आवश्यकता जताई गई और इसकी योजना बनाई गई अंचल अधिकारी ने एएनएम एवं आशा बहू के कुछ प्रश्नों का समाधान भी बताया जैसे पोस्टल बैलट आदि के बारे में विस्तार से बताया गया बाहर से आने वाली ऑन ड्यूटी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आइडेंटी कार्ड पहचान पत्र एवं मूवमेंट पास उपलब्ध कराने की बात प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी के द्वारा उठाई गई जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि समय रहते ही पूरी लिस्ट में लिस्टेड सभी नाम के कार्यकर्ताओं का पास इशू कर दिया जाएगा और साथ ही पहचान पत्र भी इशू कर दिया जाएगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किये जा रहे प्रयासों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के पहल और तैयारी की सराहना की.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर परिसर में स्थित मृत्युंजय धाम में देवाधिदेव महादेव के महामृत्युंजय स्वरूप का दर्शन भी अधिकारियों ने किया और शांति समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए महादेव से प्रार्थना भी की
इस सभा का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा किया गया रहा। जिसका उद्देश्य चमकी बुखार हीट वेव मतदाता जागरूकता और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता उनके अधिकार एवं उनके कर्तव्यों से उन्हें अवगत कराना था इस सभा में उनके साथ डॉक्टर राजकुमार डॉक्टर भारती रमन पांडे और डॉ रमन कुमार सिंह के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शबनम कुमारी राजेंद्र कुमार वर्मा मांगीलाल चौधरी ऋषि रंजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ 25 एएनएम रश्मि कुमारी पूनम कुमारी विनीता कुमारी संध्या कुमारी श्रीमती साधना कुमारी जूही कुमारी नीलम कुमारी मीरा कुमारी प्रिया भारती उषा कुमारी एवं अन्य एएनएम के साथ-साथ नो आशा फैसिलिटेटर शर्मिला भारती मंजू कुमारी इंदु कुमारी वंदना झा आभा कुमारी इंदु कुमारी रेणु कुमारी हिना कुमारी के साथ प्रखंड खानपुर की 185 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सभा में शांति एवं अल्पाहार के साथ-साथ बेल का शरबत और आम का पन्ना देकर यह संदेश भी दिया गया कि हीट वेव से बचने के लिए ऐसे ही पदार्थ का सेवन भी किया जाए अस्पताल के खानपान एवं हॉस्पिटैलिटी डिपार्मेंट से शिव शंकर संजय झा अरुण कुमार संदीप ठाकुर एवं छेदी महासेठ ने इस सभा में शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण शांति व्यवस्था को एवं अल्पाहार तथा शीतल पर वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई एक बार अंत में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी खानपुर के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं अस्पताल के सभी घटकों को उनके दायित्वों के लिए प्रेरित करते हुए सभा की समाप्ति की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here