समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के हांसा पंचायत के तहत बहादुरगंज वार्ड संख्या तीन में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सुबह होते ही वार्ड में झरू लगाकर सड़क आदि को साफ कर नीला बाल्टी में सुखा कचड़ा एवं हरा बाल्टी में गिला कचड़ा डालकर ठेला गाड़ी के माध्यम से लेजाकर कूड़े की ढ़ेर में डाला जा रहा है। इधर पूछे जाने पर स्थानीय मुखिया तेज नारायण चौधरी ने बताया की उक्त वार्ड में नये सिरे से सफाई कर्मियों को बहाल किया गया है, सफाई कर्मियों में महिला जरीना खातून एवं ठेला चालक मो0 मुमताज को बहाल किया गया है। पूर्व से बहाल ठेला चालक मो0 आजम का कार्य संतोष जनक नहीं था, जिसके कारण उसे हटा दिया गया।























































