वन महोत्सव के छठे दिन पर्यावरण सांसद राम प्रकाश रवि के द्वारा सुपौल किया पौधा रोपण !

842

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :-खुशी हो या गम एक पेड़ लगाए हम!
वन महोत्सव के छठे दिन पर्यावरण सांसद राम प्रकाश रवि के द्वारा सुपौल जिला अंतर्गत प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर उत्तर पंचायत में सुंदर कुमार के सुपुत्र सुशांत के मुंडन संस्कार के अवसर पर 2 आम का पौधा लगाया गया बताते चलें कि पर्यावरण सांसद सह ट्रीमेन राम प्रकाश रवि के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायतों में नवजात बिटिया के जन्म के साथ साथ मुंडन, श्राद्ध-कर्म , विवाह, उपनयन आदि सभी खुशी अथवा गम के मौके पर पौधा लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए किसी भी खुशी अथवा गम के मौके पर पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए इनके द्वारा 13 वर्षों से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इनके साथ साथ पेड़ों को बचाने प्लास्टिक के जगह कपड़े थैले का उपयोग करने ,जल बचाने, विद्युत बचाने एवं प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज बढ़ती जनसंख्या के कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई एवं फैक्ट्रियों नए शहरों के बसावट से जो वैश्विक ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हुई है इनको कम करने के लिए सामाजिक स्तर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं गिन के संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करना अत्यंत ही आवश्यक है इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनों को भी प्रयास करने की आवश्यकता है लोग अपने व्यवहारों में सुधार लाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here