वरिष्ठ पत्रकार ,महासचिव abpss मुरली मनोहर सरोज की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

875

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजि० के प्रदेश महासचिव व लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर सरोज की लखनऊ से नई दिल्ली एम्स में जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में परिवार सहित हुई असमय मृत्यु पर स्थानीय पत्रकारों ने गहरा शोक जताया।एक शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोकसभा मे
वरिष्ठ पत्रकार आयुष तिवारी कहा कि मुरली मनोहर सरोज लखनऊ के बहुत ही ईमानदार व लोकप्रिय पत्रकार थे,वह पत्रकार साथियों की मदद के लिए हरसमय तैयार रहतें थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा झटका लगा है, सँगठन मंत्री अपर्णा मिश्रा ने कहा संगठन की रीढ़ बनकर सदैव सभी भाई बहनों के लिए तत्पर रहने वाले सरोज को कभी नही पायेगा संगठन
जिसकी भरपाई सम्भव नही है कहा कि मुरली मनोहर सरोज लखनऊ पहुंचने पर पत्रकार साथियों के सभी कार्यों में अपने दैनिक जीवन के कार्यों को छोड़कर उनका दुख दर्द बांटने जरूर मिलने आते थे, और जो भी संभव होता था वह उनका सहयोग करते थे। बहुत ही मिलनसार स्वभाव के ईमानदार छवि के पत्रकार थे। वरिष्ठ पत्रकार के परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की,प्रदेश संगठन मंत्री व सँमर्द्धि फाउंडेशन की चेयरपर्सन अपर्णा मिश्रा ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य जिम्मेदारियो में पूर्ण सहयोग का वादा किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह ,श्रीपति मिश्रा, आदेश तिवारी,सत्य प्रकाश सिंह, वेद सिंह, अक्षत तिवारी, सन्तोष दीक्षित,सत्य देव शुक्ला, अनुज बाजपेयी,आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here