चंद्रकांता न्यूज समस्तीपुर कल्याणपुरः प्रखड क्षेत्र खरसण्ड पुर्व वार्ड संख्या 2 के लोगों ने लिखित आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर को शिकायत कि है की खरसण्ड पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 वार्ड सदस्य द्वारा विना सभा किये गोपनीय तरीके से वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन कर वार्ड सचिव का चुनाव करने का शिकायत कि गईं है। इस बात को लेकर वार्ड के जनता में काफी आक्रोष है आवेदक कुमार के साथ सैकड़ो वार्ड के जनता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया है कि फर्जी तरीके से किये गए चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव के अगले तिथि निर्धारित कर अपने अस्तर से जाँच कर चुनाव कराया जाय । जिससे वार्ड मे शांति का माहौल बना रहे। आवेदन पर अमरेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार बैठा, राजेश कुमार पासवान, शिव शंकर पासवान, रोहित पासवान आदि के हस्ताक्षर है ।




















































