वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए क्रैश कोर्स का शुभारंभ!

536

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। तिरहुत अकादमी के सभागार में उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा रोहित रौशन ने किया। बैठक में आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए क्रैश कोर्स का शुभारंभ किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने, श्री रामानुजम प्रतीभा के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने और विद्यालयों में समय से आने तथा पंजीयन के संधारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा रोहित रौशन एवं डीपीओ समग्र शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय ने विभिन्न आवश्यक मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया और इस प्रकार नियमित रूप से बैठक बुलाये जाने के संबंध में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here