अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर: जिला के ग्राम पुरुषोत्तमपुर, टेढ़ा, खानपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार के द्वारा कक्षा एक से आठ तक के सभी होनहार छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। अरुण कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें यह संदेश दिया कि वे अपने आप को में सीमित न रखें और अपनी क्षमताओं को विस्तार दें। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय प्रबंधन मंडल की प्रधानाध्यापिका पुनीता कुमारी, विद्यालय के शिक्षकगण प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार राय,मंजू कुमारी, आशीष कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार, मो. अशरफ आलम, मो. महताब आलम, आकांक्षा ईरानी, सपना कुमारी, अर्षिता कुमारी, अभिषेक कुमार सहित खानपुर प्रखंड के उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, सत्यनारायण महतो, महंत आजाद दास, राजेश्वर महतो, ब्रज़नंदन महतो, बैद्यनाथ महतो,पंकज कुमार, संजय कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।























































