समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। शहर के दो महत्वपूर्ण स्कूल मॉडल उच्च विद्यालय बहादुरपुर, आरएसबी इंटर विद्यालय काशीपुर के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बनने पर बिहार विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार से रालोजद के वरीय नेता सह सदस्य शिक्षा विकास परिषद (मोरदीवा केवस निजामत छतौना) लालबाबू महतो, अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, सचिव अशोक मेहता ने मिलकर फूलों का गुलदस्ता सप्रेम भेंट किया। उम्मीद है की उनके नेतृत्व में स्कूल के प्रबंधन में आमूल परिवर्तन आने वाले समय में देखने को मिलेगा।























































